शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की सोने की चेन चुराने वाली महिलाओ का पर्दाफाश... 10 महिला आरोपी गिरफ्तार...

शिव महापुराण कथा में श्रद्धालुओं की सोने की चेन चुराने वाली महिलाओ का पर्दाफाश... 10 महिला आरोपी गिरफ्तार...

अकोला - जिले में 05 मई 2023 से म्हैसपुर में शिव महापुराण कथा में महिला श्रद्धालुओं से सोने की चेन चोरी होने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक  संदीप घुगे ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका राउत मैडम,उपविभागीय पुलिस अधिकारी संतोष राउत  संभाग मुर्तिजापुर व अकोला ने स्थानीय अपराध शाखा के पुलिस निरीक्षक संतोष महल्ले एवं स्थानीय अपराध शाखा, अकोला के  कर्मचारियों को पता लगाने के संबंध में निर्देश दिये।   

स्थानीय अपराध शाखा, अकोला दस्ते ने भोजन करने जा रही महिलाओं की भीड़ का फायदा उठाकर महिलाओं के गले से सोने की चेन चुरानेवाली, राज्य एवं राज्य के बाहर की 10 महिलाओं को धरदबोचा जिसमे 1 ) आशा हरिलाल धोबी नागपुर 2) मुंजू देवी राजू धोबी नागपुर 3) चंदा सोनू धोबी नागपुर  4) अनीता सुरेश धोबी  5) कमलेश सुरजलाल बावरिया भरतपुर  राजस्थान 6) शशि रिकू बावरिया  भरतपुर  राजस्थान 7) कश्मीरा हीरालाल बावरिया निवासी  भरतपुर  राजस्थान 8) प्रिया संदीप उन्हले  सावंगी मेघे  वर्धा 9) सूर्य राप्रसाद लांडे सावंगी मेघे 10) लता किशन सापते भीमनगर इदोर का समावेश है। 

पुलिस  अमलदार की मदद से हिरासत में लेकर तलाशी ली गई तो  तलाशी में 03 मनी डोरले, 32 ग्राम वजन के दो मिनी मंगलसूत्र मिले।  ऐसा कुल  1,82,000 रु. मुद्दे माल मिला  आगे की जांच   बार्शीटाकली पुलिस कर रही है।यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक   संदीप घुगे अपर पुलिस अधीक्षक श्रीमती मोनिका राउत मैडम, उपविभागीय पोलीस अधिकारी  संतोष राउत  संभाग मुर्तिजापुर के मार्गदर्शन में।    

स्थानीय अपराध शाखा प्रमुख संतोष महल्ले तथा सपोनी गोपाल ढोले, सपोनी महेश गावंडे,  गोपीलाल मावले, फिरोज खान, भास्कर धोत्रे, खुशाल नेमाडे, मो.  आमिर, आकाश मानकर, धीरज वानखड़े, चालक नफीज ने की।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
close