पूर्व मंत्री जयंतराव पाटिल का जन्मदिन मनाया.... राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महानगर का आयोजन....

पूर्व मंत्री  जयंतराव पाटिल का जन्मदिन मनाया.... राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महानगर का आयोजन....
अकोला - राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महानगर की ओर से अकोला के मलकापुर स्थित सूर्योदय बालक गृह में अनाथ व पीड़ित बालकों के साथ राज्य के पूर्व मंत्री तथा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार गुट के प्रदेश अध्यक्ष जयंतराव पाटिल का जन्मदिन बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया।
इस अवसर पर महानगर जिला अध्यक्ष रफीक सिद्दीकी के हाथो  छात्रों को तौलिया, टोपी और अन्य सामान वितरित किया।
जन्मदिन के अवसर पर बच्चों द्वारा केक काटा गया।
इस अवसर पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के  देवानंद टाले, योगेश हुमाने, गोविंद पांडे, आनंद वैराले, रमेश खंडेलवाल, शेख रमजान, मल्होत्रा, एडवोकेट संदीप तायडे, संजय माहोरे, पापाचंद्र पवार आदिसह पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रमुखता से उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
close