28 किलो गांजे के साथ लाखो रूपये का मुद्देमाल समेत एक गिरफ्तार... रामदासपेठ पुलिस थाना की कार्रवाई...

28 किलो गांजे के साथ लाखो रूपये का मुद्देमाल  समेत एक गिरफ्तार... रामदासपेठ पुलिस थाना की कार्रवाई...

अकोला - रामदासपेठ पुलिस थाना के थानेदार  मनोज बहुरे  इनको मिली गुप्त सूचना पर  अकोट स्टैंड चौक, अकोला के आसपास, दो सफेद बैग में एक व्यक्ति गांजा बेचने के लिए रखा हुआ था, जिसके चलते आरोपी शेख  इकाम शेख रशीद को जाल में बिछाकर गिरफ्तार किया गया।  

उसके कब्जे से दो सफेद बैग में 28 किलो 193 ग्राम गीला गांजा बरामद किया गया, जिसकी कीमत 4,22,895/- रुपये आकी गयी है। व रामदास पेठ पुलिस थाना में अपराध दर्ज किया गया है।  उक्त अपराध में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उक्त कार्यवाही  बच्चनसिग पुलिस अधीक्षक अकोला,  अभय डोंगरे, अपर पुलिस अधीक्षक अकोला, सतीश कुलकर्णी उपविभागीय पुलिस अधिकारी शहर अकोला के मार्गदर्शन में  मनोज बहुरे थानेदार रामदासपेठ, अकोला  और पुलिस कर्मचारी किशोर पवार , पप्रदीप जोगदंड,  सदाशिव सुलकर, शेख हसन शेख अब्दुल्ला,  किरण गवई,  विजय सावदेकर, तोहिद अली काजी, शाम मोहले, आकाश जामोदे, अतुल बावने, शिवाजी थोत्रे, संतोष सुरेशे,  पूजा येंडे,  माधुरी लाहोल  द्वारा की गई हैं।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
close