अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणेश विसर्जन.... दो दिन बाद ईद मिलादुन्नबी का जुलूस... सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल एवं ईद मिलादुन्नबी जुलूस समिति के पदाधिकारियों की बैठक मे ऐतिहासिक फ़ैसला....

अनंत चतुर्दशी के दिन ही गणेश विसर्जन.... दो दिन बाद ईद मिलादुन्नबी का जुलूस...     सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल एवं ईद मिलादुन्नबी जुलूस समिति के पदाधिकारियों की बैठक मे ऐतिहासिक फ़ैसला....

 
 अकोला- विगत 130 वर्षों से अकोला-महानगर में गणेश मंडल का सुयोग्य संचालन व व्यवस्थापन करने वाले सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल एवं ईद मिलादुन्नबी जुलूस समिति के पदाधिकारियों की समन्वय समिति की हुई महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया जिसमे  गणेश  विसर्जन 28 सितंबर को होगा। वही  जुलूस अपनी निर्धारित तिथि 28 सितंबर की जगह दो दिन बाद यानी 30सितंबर को  निकलेगा। यह जानकारी सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल और ईद मिलादुन्नबी जुलूस समिति की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह घोषणा की गई।हिंदू और मुस्लिम दोनों के त्योहारों को लेकर समाज में सद्भाव, शांति और सद्भावना बनी रहे  इसके लिए सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष एड. ने इस दौरान बताया की  जिले के सभी उलेमाओं और मौलवियों के साथ मिलकर यह एक ऐतिहासिक निर्णय लिया गया है।      इस अवसर पर सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल अध्यक्ष एड मोतीसिंह मोहता, महासचिव सिद्धार्थ शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष हरीश अलीमचंदानी, संग्राम गावंडे, मंडल पदाधिकारी विजय जयपिल्ले, एड सुभाष सिंह ठाकुर, विजय तिवारी, मनोहर पंजवानी, रमाकांत खेतान, मनोज खंडेलवाल और ईद मिलादुन्नबी जुलूस कमेटी अध्यक्ष हाजी मुदाम, सैयद जकीमिया नक्शबंदी, मुफ्ती ए अकोला मुफ्ती गुलाम मुस्तफा, हाफिज अकील मिजबैन, सैयद शाहनवाज खादिम जुल्फिकार बाबा दरगाह, मौलाना अयूब, मौलाना अफरोज मौलाना शम्स तबरेज खान,सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळ के पदाधिकारी नीरज शहा, संतोष पांडे, मनोज शाहू, मनीष हिवराळे, जयंत सरदेशपांडे, एड सौरभ शर्मा,मंगेश काळे, संतोष अग्रवाल, गोपाल नागपूरे, दिनेश तिवारी, दिलीप खत्री, अँड, सुरेश ढाकोलकर, संजय गोटफळे, यश मोहता, रामहरी डांगे, कैलास रणपिसे, राजेश चंदनबटवे, परेश मिश्रा, विक्की कोथळकर, विक्की ठाकूर व ईद मिलादुन्नबी जलसा कमिटीचे जहरूर इस्लाम बाळापुर, मुक्ती आरिफ रजा, मौलाना हाफिज अकील, हाफिज मकसूद, मौलाना अबुल कादिर, हाफिज इस्माईल सामी, हाफिज आयुब, सय्यद शहानवाज, हाफिज मुशरफ, मौलाना इस्माईल समेत ईद मिलादुन्नबी जलसा कमिटी तथा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडळाचे  पदाधिकारी बडी संख्या मे उपस्थित थे।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
close