राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की समीक्षा बैठक.. महानगर युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी बर्खास्त... जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा-अजय मते.....

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की समीक्षा बैठक.. महानगर युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी बर्खास्त... जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा-अजय मते.....
अकोला - शासकीय विश्राम गृह, अकोला मे महानगर राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक आयोजित की गयी थी ।यह  बैठक राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष विजयभाऊ देशमुख, राज्य संगठक रफीकभाई सिद्दीकी इनके     मार्गदर्शन मे राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस के अध्यक्ष अजय मते ने आयोजित की।

बैठक की अध्यक्षता विधायक अमोल दादा मिटकरी , राज्य संगठन सचिव कृष्णा भाऊ अंधारे पूर्वगुट नेता मनोज गायकवाड़ मुख्य अतिथि  रूप मे उपस्थित थे।

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की समीक्षा बैठक.. महानगर युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी बर्खास्त... जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा-अजय मते.....
समीक्षा बैठक में राज्य युवक कार्यकारिणी समिति के सदस्य बुढन गाडेकर ने प्रासस्ताविक में पूर्व के कार्यों की समीक्षा प्रस्तुत की और सकारात्मक कार्य नहीं करने वाले पदाधिकारियों को बर्खास्त करने का ठराव लिया। 

पार्टी में कार्य करनेवाले अन्य नवयुवकों को मौका देने के लिए इस अवसर पर ठराव  उपस्थित पदाधिकारियों ने हाथ खड़े कर सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया साथ ही विधायक अमोल दादा मिटकरी इन्हें तीन वर्ष पुरे करनेपर सफलता पूर्वक सम्मानित किया गया। 

राष्ट्रवादी युवक कांग्रेस की समीक्षा बैठक.. महानगर युवक कांग्रेस की कार्यकारिणी बर्खास्त... जल्द होगी नई कार्यकारिणी की घोषणा-अजय मते.....
युवक अध्यक्ष अजय मते ने कहा कि नई कार्यसमिति की घोषणा जल्द की जाएगी  बैठक का संचालन संदीप कांबले ने किया इस अवसर पर, यश सावल, आकाश धवसे, अब्दुल नईम, ताज, नवरंगाबादी, गजानन मुरुमकर, अजय कांबले, कैलाश कराले, शुभम पिढलोड, आशीष वाधवानी, वैभव घुगे, अविनाश वाहुरवाघ, अविनाश इंगले, नितिन क्षीरसागर, मोहम्मद फिरोज ,सोनू पठान, इरशाद खान आदि के साथ अनेक युवक पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
close