कु.सुमय्या अली राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित...

कु.सुमय्या अली राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित...
अकोला - हाल ही मे पुणे में जागतिक महिला दिवस के अवसर पर शांतिदूत परिवार की ओरसे कु.सुमय्या अली संस्थापक अध्यक्षा नारी शक्ति सेवा फाउंडेशन इन्हें राष्ट्रीय सेवा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया । 
सुमय्या अली इनके सामाजिक क्षेत्र के कार्यों को देखते हुए यह पुरस्कार दिया गया है।पुणे में यह पुरस्कार मान्यवरो के हाथो प्रदान किया गया पुरस्कार मिलने के बाद सुमय्या अली इन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहां महिलाओं ने अन्याय के खिलाफ लड़ते हुए आगे आना बहुत जरूरी है। 
महिलाओं ने सक्षम बहादुर बन सभी समस्याओं का निवारण करना चाहिए। 
किसी भी प्रकार की दिक्कत आती है तो नारी शक्ति सेवा फाउंडेशन आपके साथ पूरी ताकत के साथ खड़ी हुई है।  कार्यक्रम मे पुणे के आय.पी. एस .राजेंद्र दहाड़े, अप्पर पुलिस आयुक्त पुणे, श्याम देशपांडे आय.ए. एस सेवानिवृत्त,  शशिकांत राजहंस आय.ए. एस सेवानिवृत्त,  बाजीराव जाधव अप्पर पुलिस अधीक्षक सेवानिवृत्त,  विट्ठल जाधव आय.पी. एस पुलिस महानिरीक्षक, सौ. विद्या ताई विट्ठल जाधव , डॉ अमित काळे ,सौ. भाग्यश्री नवटोक ,आय.पी. एस , सौ. सुप्रिया ताई बडवे आदि मान्यवर प्रमुखता से उपस्थित थे। कार्यक्रम का आयोजन पुणे यूनिटी हॉस्पिटल व शांतिदूत परिवार इनके द्वारा किया था।
Next Post Previous Post
No Comment
Add Comment
comment url
close